जमशेदपुर, जुलाई 16 -- इंडस्ट्रियल ऑल की ओर से आयोजित यूनियनों के साथ भारत में मेकेनिकल इंजीनियरिंग सेक्टर पर दो दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन मंगलवार को हुआ। इसमें शहर के कई मजदूर नेता शामिल हो रहे हैं। टाटा स्टील यूटिलिटी एंड सर्विसेज यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय समेत कई मजदूर नेता शामिल हैं। कार्यशाला के प्रथम दिन इस मुद्दे पर चर्चा की गई कि तकनीकी बदलाव से शॉप फ्लोर पर क्या हो रहा है तथा इसका कामगारों पर क्या प्रभाव है। कैसे यूनियन शॉपफ्लोर पर लागू नई तकनीक को टैकल कर रही है और इससे अधिक क्या किया जा सकता है। कार्यशाला में प्रजेंटेशन भी दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.