कानपुर, जनवरी 4 -- कालपी(उरई)। औद्योगिक क्षेत्र कालपी में आए दिन हाई टेंशन लाइन की फाल्ट होने के मामले में अब अंकुश लग जाएगा। विद्युत विभाग ने हाईटेंशन लाइन की केबल बदल दी है। गौरतलब हो कि कालपी का इंडस्ट्रियल एरिया कालपी के बाहरी छोर अहमदपुर दिवारा में 80 के दशक में स्थापित किया गया था। उसी समय ओवर लाइन तथा केबल लाइन बिछाई गई थी। विद्युत लाइन बहुत पुरानी हो जाने से आए दिन फाल्ट की घटनाएं होने से आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। इसी को दृष्टिगत रखते हुए उपखंड अधिकारी धर्मेंद्र सिंह सचान अवर अभियंता सत्य प्रकाश की मौजूदगी में हाई टेंशन लाइन की केवल बदली गई। जर्जर तारों को भी बदल दिया गया। उपखंड अधिकारी के मुताबिक अब फाल्ट होने के मामले खत्म हो जाएंगे तथा औद्योगिक क्षेत्र में आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त हो जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.