लखनऊ, नवम्बर 15 -- लखनऊ, संवाददाता। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में चल रहे इंट्रा यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स फेस्ट में शनिवार को एफओ एकादश और आईईटी इलेवन के बीच क्रिकेट मैच हुआ। जिसमें आईईटी की टीम ने मैच को एकतरफा करते हुए मुकाबला जीत लिया। टॉस जीतकर एफओ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एफओ की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 57 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी आईईटी की टीम ने पांच ओवर में ही मैच अपने नाम कर लिया। इस मौके पर कुलपति प्रोफेसर जेपी पांडेय, वित्त अधिकारी केशव सिंह, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफेसर ओपी, डॉ. अनुज कुमार शर्मा, वित्त एवं लेखा अधिकारी यामिनी जैन, डॉ. पवन कुमार तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.