नई दिल्ली, जनवरी 6 -- Ola Electric share price: सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी बिकवाली के बीच कुछ शेयर भी लाल नजर आए। ऐसा ही एक शेयर- ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड है। यह शेयर दिन के उच्चतम स्तर से 8% तक गिर गया। ट्रेडिंग रेंज 45.84 रुपये से 41.68 रुपये के बीच रहा। इसी के साथ शेयर में तीन सत्रों की लगातार बढ़त का सिलसिला टूट गया। बता दें कि पिछले तीन सत्रों में स्टॉक में 22% की तेजी आई थी। शेयर अपने हाई से काफी नीचे हाल की तेजी के बावजूद शेयर अपने हाई लेवल से काफी नीचे है। ओला इलेक्ट्रिक अपने लिस्टिंग के बाद के हाई Rs.157 से लगभग 73% और अपने IPO प्राइस Rs.76 प्रति शेयर से लगभग 44% नीचे है। फिलहाल आठ एनालिस्ट ओला इलेक्ट्रिक को ट्रैक कर रहे हैं। इनमें से तीन ने 'बाय' रेटिंग दी है, एक ने 'होल्ड' की सलाह दी है जबक...