किशनगंज, जनवरी 16 -- किशनगंज। किशनगंज जिले के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में अवैध इंट्री के मामले में पटना से क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट की विशेष टीम बुधवार को ठाकुरगंज पहुंची थी। टीम ठाकुरगंज थाना थाना क्षेत्र में एक मामले की जांच कर रही है। इस मामले में गुरुवार को एसपी संतोष कुमार ने कहा कि पटना से सीआईडी की टीम एक मामले की जांच के लिए किशनगंज पहुंची थी। एसपी संतोष कुमार ने कहा कि उक्त मामले में टीम के द्वारा किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। जो भी केस सीआईडी को मिलता है,उसके अनुसंधान के लिए टीम आती है। अभी तक सीआईडी के संदर्भ में गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। वहीं एसपी श्री कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अपराध चाहे किसी भी प्रकार का हो, उस पर हर हाल में अंकुश लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में सक्रिय संगठित अपराध प्रवृत्ति के बदम...