हापुड़, अप्रैल 3 -- गढ़मुक्तेश्वर। इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रीन हाउस टीम ने ट्रॉफी जीती। गढ़ में ठंडी सडक़ किनारे स्थित क्रिस्तो ज्योति कॉन्वेंट सीनियर सेकेंड्री स्कूल में खेली जा रही इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन ग्रीन हाउस टीम ने रेड हाउस टीम को 13 रनों से पराजित करते हुए अंडर 14 बालक वर्ग की ट्रॉफी जीत ली। प्रतियोगिता में स्कूल से जुड़े चारों हाउस की टीम के बच्चों ने भाग लिया। पहला मैच ब्लू हाउस और ग्रीन हाउस के बीच खेला गया, जिसमें ग्रीन हाउस ने कप्तान अभिनव त्यागी के शानदार प्रदर्शन के बल पर 13 रनों से जीत हासिल की। दूसरा मैच येलो हाउस और रेड हाउस के बीच हुआ। जिसमें कप्तान हर्षवर्धन राठी के प्रदर्शन के बल पर कांटे के मुकाबले में दो रनों से जीत हासिल कर ली। फाइनल मैच में आमद खान के प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.