मेरठ, फरवरी 15 -- मवाना। स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में इंटर स्कूल मवाना स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह के साथ हुआ। इसमें मवाना व आसपास के विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तत्पश्चात प्रबंधक मनोज रस्तोगी, प्रबंधिका मीनू रस्तोगी, प्रधानाचार्य कमल कुमार दीवान ने कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। संचालन अंशु बंगारी और हिरदेश ने किया। प्रतियोगिता में अंडर-6 से लेकर अंडर-14 आयु वर्ग तक की विभिन्न कैटेगरी में स्केटिंग प्रतियोगिता हुई। अंडर 6 आयु वर्ग के एडजेस्टेबल में आरव व फातिमा, क्वॉड में प्रख्यात सिंह तथा इनलाइन में अमय रस्तोगी, अंडर 8 आयु वर्ग के एडजेस्टेबल में अविरल चौहान व यशिका क्वॉड में रुद्र रस्तोगी व इशिका, इनलाइन में अक्षित व मान्यता ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड जीता। अंडर 10 आयु वर्ग के एडजेस्टेबल में अधिराज व ...