अलीगढ़, दिसम्बर 6 -- अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में इंटर स्कूल ताइक्वांडो चैंपियनशिप का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि चौधरी कृष्ण पाल सिंह लाला ने मशाल प्रज्वलित कर किया। इस प्रतियोगिता में कुल 16 विद्यालयों ने भाग लिया। साथ ही मथुरा, आगरा, हाथरस और अलीगढ़ से आए 16 आधिकारिक अधिकारी भी कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। भाग लेने वाले विद्यालयों में विज़डम पब्लिक स्कूल, हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल, डी.एस. बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गुरुकुल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डीपीएस सिविल लाइंस, सेंट फिडेलिस (रामघाट रोड एवं खेडा), ब्लू बर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, केतन कॉन्वेंट स्कूल, रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल, दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, विज़न ग्लोबल स्कूल, ब्लॉसम्स ग्लोबल स्कूल, रघ...