मुजफ्फरपुर, सितम्बर 15 -- मुजफ्फरपुर, खेल संवाददाता। स्वामी विवेकानंद क्रीड़ा योग संस्थान के तत्वावधान में 26वीं इंटर स्कूल सह ओपन एथलेटिक्स प्रतियोगिता 10 से 12 अक्टूबर तक एलएस कॉलेज खेल मैदान में होगी। इसमें भाग लेने की अंतिम तिथि सात अक्टूबर निर्धारित है। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य जिले में स्कूली स्तर पर एथलेटिक्स की प्रतिभा को तराशना है, ताकि जिले में राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतिभा सामने आ सके। योग संस्थान के अध्यक्ष डॉ. संजय सिन्हा ने बताया कि 18 से 21 अक्टूबर तक स्पोर्ट्स फेस्टिवल का आयोजन एलएस कॉलेज मैदान में होगा। स्पोर्ट्स फेस्टिवल में जिले के तीन दर्जन से ज्यादा सरकारी व गैरसरकारी स्कूलों की भागीदारी होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.