सासाराम, अप्रैल 30 -- अकोढीगोला, एक संवाददाता। चांदी रामप्रसाद सिंह कन्या उच्च विद्यालय में इंटर व मैट्रिक परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन लालू प्रसाद महाविद्यालय के प्रचार्य डा. लालबाबू सिंह, चांदी पैक्स अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिंह, राजद प्रखंड अध्यक्ष बेशलाल सिंह यादव, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश महासचिव वनारसी कुशवाहा व बीस सूत्री के प्रखंड उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार उर्फ डब्लू कुशवाहा ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य ने ने कहा कि आज के दौर में ऐसा कार्यक्रम का आयोजन करना अपने आप मे गर्व की बात है। बच्चे व बच्चियां देश कि धरोहर व भविष्य हैं। लगन व मेहनत के बल पर सब कुछ हासिल किया जा सकता है। जीवन मे छोटी-छोटी बाधाओं को पार कर अपनी भविष्य को उज्...