मुजफ्फरपुर, जनवरी 24 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। इंटर-मैट्रिक परीक्षा के दौरान बीआरए बिहार विवि के कॉलेजों में ऑनलाइन कक्षा चलेगी। सभी कॉलेज इससे संबंधित शिड्यूल बनाकर छात्रों को भेजेंगे। स्नातक के छात्र-छात्राओं के लिए यह निर्देश दिया गया है। इंटर की परीक्षा दो और मैट्रिक की परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होगी। इन दोनों ही परीक्षाओं में अधिकांश कॉलेजों में केन्द्र बनाए गए हैं। डीएसडब्ल्यू आलोक प्रताप सिंह ने कहा कि केन्द्र बनाए जाने के कारण कक्षा लंबे समय तक बाधित रहेगी। ऐसे में छात्र-छात्राओं की पढ़ाई और सत्र नियमित करने को लेकर यह पहल की गई है। परीक्षा के दौरान कॉलेज ऑनलाइन कक्षा को लेकर शिड्यूल बना लेंगे और इसकी जानकारी विवि प्रशासन को भी देंगे। छात्र-छात्राओं को भी इस शिड्यूल के बारे में जानकारी दी जाएगी। शिड्यूल ऐसा बनेगा कि सभी संका...