भागलपुर, जनवरी 2 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की वेबसाइट पर इंटर प्रायोगिक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही 10 जनवरी से शुरू हो रही इंटर प्रायोगिक परीक्षा की तैयारी इंटरस्तरीय स्कूलों में शुरू हो गई है। नौ जनवरी तक विद्यालय परिसर में एडमिट कार्ड का वितरण किया जाएगा। समिति द्वारा जारी निर्देश के अनुसार 10 से 20 जनवरी के बीच प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन होगा। इस बीच अलग-अलग तिथि पर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। नाथनगर प्रखंड के सहायक शिक्षक प्रेमशंकर ने बताया कि विज्ञान विषय में फिजिक्स, केमिस्ट्री व बायोलॉजी विषय और आर्ट्स में साइकोलॉजी, ज्योग्राफी, होमसाइंस व म्यूजिक जैसे विषय की परीक्षा होगी। शिक्षक ने बताया कि कुल 30 नंबर की प्रैक्टिकल परीक्षा होगी। इसमें पांच नंबर प्रोजेक्ट की कॉपी, पांच ...