मुजफ्फरपुर, फरवरी 1 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। इंटर परीक्षा में केन्द्रों पर शनिवार को कहीं सात तो कहीं 10 वीक्षकों ने योगदान नहीं दिया। इन वीक्षकों पर कार्रवाई होगी। इंटर परीक्षा के लिए 81 केन्द्रों पर 3500 वीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। कई केन्द्रों पर 10 फीसदी वीक्षकों ने योगदान नहीं किया। सभी बीईओ को इसे लेकर निर्देश मिला है कि रविवार को 10 बजे तक हर हाल में वीक्षकों का योगदान कराएं। अनुपस्थित वीक्षकों की सूची बीईओ को भेजी गई है। देर शाम सभी केन्द्रों से तैयारी को लेकर रिपोर्ट ली गई। डीईओ कुमार अरविन्द सिन्हा ने कहा कि रविवार को सभी केन्द्र खुले रहेंगे। आदर्श केन्द्र अपनी तैयारी को लेकर फोटो डालेंगे। इंटर परीक्षा के दो दर्जन से अधिक केन्द्रों पर देर शाम तक सीसीटीवी नहीं लगी थी। केन्द्राधीक्षक वीडियोग्राफर का नंबर शिक्षा भवन में ...