मुंगेर, फरवरी 7 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। शुक्रवार को जिले में 25 केन्द्रों पर दो पालियों में आयोजित इंटर की परीक्षा चौथे दिन भी कदाचारमुक्त एवं स्वच्छ वातावरण में आयोजित की गई। जिला प्रशासन की ओर से कदाचार एवं शांतीपूर्वक परीक्षा संपन्न कराने को लेकर पूरी तरह से तत्पर रहे। परीक्षार्थी को जूता एवं मौजा पहनकर परीक्षाकेन्द्र जाने की अनुमति नहीं दी गई। चौथे दिन प्रथम पाली में कुल 11158 परीक्षार्थी में 10964 परीक्षार्थी शामिल हुए। जबकि 194 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी ओर द्वितीय पाली में कुल 5462 परीक्षार्थियों में 5343 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। दूसरी पाली में 119परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली में अंग्रेजी की परीक्षा ली गई। वहीं दूसरी पाली में हिन्दी की परीक्षा आयोजित की गई। चौथे दिन एक भी मुन्ना भाई गिरफ्तार नहीं किय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.