सीवान, फरवरी 4 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। सीवान-महाराजगंज अनुमंडल समेत जिले के 53 परीक्षा केन्द्रों पर दूसरे दिन मंगलवार को इंटरमीडिएट परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गई। इस दौरान शहर के राजा सिंह कॉलेज से दूसरी पाली में नकल करते पकड़े जाने पर एक परीक्षार्थी को निष्कासित कर दिया गया। पहली पाली में विज्ञान व कला संकाय के लिए गणित व दूसरी पाली में कला संकाय के राजनीति विज्ञान व ऐच्छिक के तहत फाउंडेशन कोर्स की परीक्षा ली गई। जिला शिक्षा विभाग कार्यालय से मिली जानकारी पहली पाली की परीक्षा में 15 हजार 293 परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होना था। इसमें 15 हजार 176 परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए, वहीं 117 परीक्षार्थी परीक्षा में अनुपस्थित पाए गए। इसी प्रकार से दूसरी पाली की परीक्षा में आठ हजार 476 परीक्षार्थियों में से 8...