बांका, फरवरी 5 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। इंटरमीडिएट परीक्षा के तीसरे दिन गुरुवार को परीक्षा केंद्र एम.एम.के.जी. प्लस टू विद्यालय, चांदन का क्षेत्रीय उप विकास आयुक्त बांका मो. अहसन ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा के कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर की गई विधि-व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया और संतोष व्यक्त किया। परीक्षा केंद्र के निरीक्षण के उपरांत आरडीडी ने प्राथमिक विद्यालय पारडीह, मध्य विद्यालय भनरा तथा मध्य व उत्क्रमित उच्च विद्यालय कोरिया का भी निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने विद्यालयों में शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति के साथ-साथ बिजली, पेयजल, शौचालय तथा बच्चों के बैठने की व्यवस्था का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान तीनों विद्यालयों में व्यवस्थाएं सुचारु पाई गईं, जिस पर आर डी डी ने ...