बांका, फरवरी 2 -- बांका, निज प्रतिनिधि। जिले में सोमवार से शुरू हो रही इंटर की परीक्षा 13 फरवरी तक चलेगी। यहां 25 हजार 341 परीक्षार्थी इंटर की परीक्षा देंगे। इसमें 12 हजार 512 छात्र एवं 12 हजार 829 छात्राएं शामिल हैं। इसके लिए यहां 33 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 14 परीक्षा केंद्र छात्र एवं 19 परीक्षा केंद्र छात्राओं के लिए बनाए गए हैं। जिला प्रशासन की ओर से परीक्षा को कदाचारमुक्त, त्रुटिरहित एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए तैयारी को फाइनल टच दे दिया गया है। इस बार इंटर की परीक्षा में परीक्षार्थियों के लिए प्रवेश पत्र के साथ फोटोयुक्त पहचान पत्र भी अनिवार्य किया गया है। परीक्षा केंद्रों में केवल उन्ही परीक्षार्थियों को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी, जिनके पास वैद्य प्रवेश पत्र एवं एक फोटोयुक्त पहचान पऋ उपलब्ध होंगे। परीक्षा केंद्र...