बांका, फरवरी 5 -- बांका, निज प्रतिनिधि। इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्तरपुस्तिकाओं से जुडी गडबडियों पर अंकुश लगाने के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से कई बार बडे बदलाव किए गए हैं। अब इंटर की कॉपियों पर मैन्युअल नहीं, बल्कि मशीन से बारकोडिंग की जाएगी। इस नई व्यवस्था से पेंडिंग रजिल्ट सहित कई तरह की तकनीकी और मानवीय त्रुटियों पर प्रभावी रोक लगेगी। इस व्यवस्था इस साल पहली बार बांका सहित राज्य के सभी 38 जिलों में लागू की गई है। मालूम हो कि अब तक उत्तरपुस्तिकाओं पर मैन्युअल तरीके से ही बारकोड चिपकाए जाते थे। जिसमें गलती की संभावना बनी रहती थी। कई बार गलत बारकोड लगाने या छूट जाने की वजह परीक्षा के परिणाम अटक जाते थे। नई व्यवस्था के तहत परीक्षा केंद्रों पर दिए गए परीक्षा एप को बारकोडिंग सॉफ्टवेयर से कनेक्ट किया गया है। जिससे परीक्षा शुरू हो...