नवादा, फरवरी 7 -- नवादा, निज प्रतिनिधि इंटर की सैद्धांतिक वार्षिक परीक्षा चौथे दिन जिले के 30 केन्द्रों पर शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त महौल में संचालित की गई। जिला नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, चौथे दिन एक भी परीक्षार्थी का निष्कासन नहीं हुआ। चौथे दिन दोनों पालियों में 32299 परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होना था। जिसमें 31892 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि दोनों पालियों में 407 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। पहली पाली में कुल 20,331 परीक्षार्थियों में से 20,134 परीक्षार्थी उपस्थित रहे तथा 197 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। जबकि दूसरी पाली में कुल 11,968 परीक्षार्थियों में से 11,758 परीक्षार्थी उपस्थित रहे एवं 210 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। चौथे दिन प्रथम पाली में अंग्रेजी तथा द्वितीय पाली में हिन्दी विषय की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.