मुजफ्फरपुर, फरवरी 9 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवादाता। इंटर की परीक्षा सोमवार को शांतिपूर्ण तरीके से सभी केंद्रों पर हुई। पहली पाली में साइंस और कॉमर्स के छात्रों की हिन्दी की परीक्षा थी। दूसरी पाली में आर्ट्स के छात्रों की इतिहास की परीक्षा थी। जिला शिक्षा विभाग के अनुसार इंटर की परीक्षा में दोनों पालियों को मिलाकर 378 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। एलएस कॉलेज से पहली पाली में हिन्दी की परीक्षा देकर लौट रहे शौर्यांश ने बताया कि हिन्दी में काफी आसान सवाल आये थे। 100 सवाल पूछे गये थे, इनमें ऑबजेक्टिव और सबजेक्टिव दोनों शामिल थे। कुछ छात्रों ने बताया कि हिन्दी में सवाल काफी उलझाऊ थे। दूसरी पाली में जीडी मदर इंटरनेशनल स्कूल से परीक्षा देकर लौटी रिंकी कुमारी ने बताया कि इतिहास में काफी आसान सवाल थे। इतिहास में भी 100 सवाल पूछे गये थे। परीक्षा को लेक...