दरभंगा, फरवरी 7 -- दरभंगा/बेनीपुर, हिटी। इंटरमीडिएट की परीक्षा में शुक्रवार को आयोजित अंग्रेजी विषय की परीक्षा ने इस वर्ष छात्रों को अधिक परेशान नहीं किया। एमएलएसएम परीक्षा केंद्र से निकले कन्हैया, सोहन, राम सुंदर आदि के चेहरे से खुशी झलक रही थी। छात्रों का कहना था कि प्रश्न पत्र अपेक्षा के अनुरूप ही था। अंग्रेजी के ऑब्जेक्टिव प्रश्नों में कई सवाल घुमावदार और अंग्रेजी के पाठ पर आधारित थे। विकल्प एक-दूसरे से काफी मिलते-जुलते होने के कारण सही उत्तर चुनना कठिन साबित हुआ। कई परीक्षार्थियों ने बताया कि कुछ प्रश्न सिलेबस से तो थे, लेकिन उनका प्रस्तुतीकरण इस तरह किया गया था कि तुरंत समझ पाना मुश्किल हो रहा था। वहीं सब्जेक्टिव के सात प्रश्नों ने छात्रों को समय के हिसाब से उलझाए रखा। लंबे प्रश्नों के उत्तर लिखने में अधिक समय लगा। कुछ प्रश्नों में ...