हजारीबाग, जनवरी 7 -- बरही प्रतिनिधि। इंटर कॉलेज के प्राचार्य अरुण दुबे का निधन हो गया। मंगलवार को पटना स्थित एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार पटना के गंगा घाट पर किया गया। वित्त रहित शिक्षा नीति के तहत संचालित और झारखंड सरकार से अनुदानित बरही इंटर कॉलेज में स्थापना काल से ही प्राचार्य के पद पर कार्यरत थे। उनके निधन पर लोगों ने शोक व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.