कटिहार, जुलाई 14 -- कटिहार, निज संवाददाता सूर-तुलसी इंटर कॉलेज परिसर में इंटर कॉलेज को डिग्री कॉलेज बनाने के लिए आम सभा का आयोजन किया गया। पूर्व प्राचार्य डॉक्टर एस एन कर्ण ,डॉक्टर सुरेंद्र नारायण यादव, शासी निकाय के अध्यक्ष रामपति यादव ,उपमेयर मंजूर खान, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव,निगम पार्षद खुशबू परवीन ,डॉक्टर भवेश प्रसाद यादव, पूर्व प्राचार्य डॉक्टर घनश्याम नारायण यादव सहित बड़ी संख्या में समाज के प्रबुद्ध, शिक्षाविद तथा समाजसेवी उपस्थित थे। अध्यक्षता पूर्व मंत्री डॉ राम प्रकाश महतो ने की तथा संचालन सूर तुलसी इंटर कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर अशोक कुमार ने किया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने पंचायत स्तर पर 10वीं और 12वीं की पढ़ाई शुरू कर दी है। इसके कारण इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं की संख्या उम्मीद से अधिक घट गई है। सूर-तुल...