रामगढ़, अक्टूबर 15 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। झारखंड वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर बुधवार को गिद्दी क्षेत्र के इंटर कॉलेज और उच्च विद्यालय में एकदिवसीय शैक्षणिक हड़ताल रही। झारखंड इंटर कॉलेज होसिर, किसान मजदूर इंटर महाविद्यालय गिद्दी सी, किसान मजदूर उच्च विद्यालय गिद्दी सी, किसान मजदूर उच्च विद्यालय बलसगरा और उच्च विद्यालय चुंबा में शैक्षणिक हड़ताल रही। हड़ताल के दौरान उक्त कॉलेज और स्कूल में पढ़ाई लिखाई नहीं हुई। जिसके कारण कॉलेज और स्कूली छात्र- छात्राएं स्कूल आने के बाद वापस हो गए। हड़ताल करने वाले शिक्षकों ने बताया राज्य कर्मी का दर्जा, वित्तीय वर्ष 2024-2025 के अपीलीय अभ्यावेदन, 12 प्रतिशत अनुदान की शेष राशि दीपावली से पहले महाविद्यालय कोष में भेजने सहित अन्य मांगों को लेकर एकदिवसीय शैक्षणिक हड़ताल का आयोजन किया ग...