रामगढ़, जनवरी 16 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। झारखंड राज्य वित्तरहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर शुक्रवार को इंटर कॉलेज और उच्च विद्यालय में एकदिवसीय शैक्षणिक हड़ताल रहा। झारखंड इंटर कॉलेज होसिर, किसान मजदूर इंटर कॉलेज गिद्दी सी, किसान मजदूर उच्च विद्यालय बलसगरा, किसान मजदूर उच्च विद्यालय गिद्दी सी और उच्च विद्यालय चुंबा के शिक्षक अनुदान के लिए चार लेयर जांच कराने के विरोध में जमकर सरकार विरोधी नारेबाजी की। साथ ही झारखंड सरकार और शिक्षा सचिव के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए कक्षाओं में तालाबंदी कर पठन-पाठन का कार्य स्थगित रखा गया। हड़ताल कर्मियों ने कहा वित्तरहित शिक्षा के प्रति सरकार का रवैया उदासीन है। जिससे पठन-पाठन का कार्य प्रभावित होता है। संस्थाओं को अनुदान के नाम पर कुछ सहयोग प्राप्त होता था उसे भी साजिश के तहत् सरकार समाप्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.