भभुआ, मार्च 25 -- (युवा पेज) रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के सिसवार स्थित अपग्रेड हायर सेकेंडरी स्कूल का छात्र हिमांशु कुमार गुप्ता 457 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान लाया है। इस बात की जानकारी मिलत ही परिजनों में खुशी का माहौल उत्पन्न हो गया। अपने गांव में ही रहकर इंटर की परीक्षा दी थी। पढ़ाई में माता-पिता व गुरुजनों का पूरा सहयोग मिला। वर्ष 2023 में नवोदय विद्यालय चौरसिया से 96.2 फीसदी अंक लाकर दसवीं कक्षा पास किया था। इसके बाद अपने ही गांव सिसवार प्लस टू स्कूल में इंटर के विज्ञान संकाय में दाखिला लिया। उसने कहा कि वह चिकित्सक बन देश व समाज की सेवा करना चाहता है। फोटो- हिमांशु कुमार गुप्ता, सिसवार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.