मुजफ्फरपुर, मार्च 16 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के मरौंन उर्फ मड़वन गांव में शनिवार को होली खेलने साथियों के साथ निकले इंटर के छात्र की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। उसका शव गांव के पोखर में मिला। वह गांव के फूलबाबू सिंह का 19 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार था। उसने इस बार इंटर की फाइनल परीक्षा दी थी। पोखर से शव मिलने के बाद गांव में कोहराम मच गया। परिजनों की चीख-पुकार से होली का उत्साह मातम में बदल गया। राकेश के भाई विशाल कुमार ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ दोपहर करीब 12 बजे होली खेलने के लिए निकला था। देर तक जब वह नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। इस दौरान गांव के एक युवक ने धमकी आवाज में बोला कि हत्या कर उसके शव को पोखर में फेंक दिया है, जाकर खोजो। पूर्व में जमीन विवाद को लेकर भी हत्या की धमकी दी गई थी। जब मनियारी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.