हिन्दुस्तान संवाददाता, जनवरी 29 -- यूपी के सिद्धार्थनगर में एक लड़के के अपहरण की जानकारी दी गई। बताया जा रहा है कि भनवापुर के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के इंटरमीडिएट के छात्र का मंगलवार को अपहरण होने की सूचना से सनसनी फैल गई। छात्र के मोबाइल से ही अपहर्ताओं ने उसके चाचा को फोन कर छह लाख रुपये की फिरौती मांगी है। चाचा की सूचना पर पुलिस ने छात्र की तलाश शुरू कर दी है। मोबाइल के लोकेशन पर पुलिस अयोध्या तक पहुंच गई है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार छात्र के पिता मुंबई में नौकरी करते हैं। 17 वर्षीय छात्र पिता का इकलौता पुत्र है, उससे छोटी एक बहन है। छात्र क्षेत्र के ही एक प्राइवेट स्कूल में इंटर में पढ़ता है। मंगलवार को अचानक वह लापता हो गया। दोपहर बाद एक बजे परिजनों ने उसके मोबाइल पर फोन किया तो वह बंद था।‌ रात आठ बजे उसके मोबाइल ...