बिहारशरीफ, फरवरी 24 -- इंटर की 27, तो मैट्रिक परीक्षा की 2 मार्च से होगी कॉपियों की जांच शहर के छह केन्द्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच होगी उत्तरपुस्तिका की जांच जांच के दौरान मूल्यांकन केन्द्रों पर धारा 163 रहेगी लागू बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक व इंटर परीक्षाओं की कॉपियों की जांच के लिए छह केन्द्र बनाए गये हैं। इंटरमीडिएट की बारकोडेड उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन 27 फरवरी से 10 मार्च, तो मैट्रिक परीक्षा की कॉपियों की जांच दो से 13 मार्च तक की जाएगी। एसडीओ किसलय श्रीवास्तव ने बताया कि मूल्यांकन केन्द्रों के 200 मीटर की परिधि में धारा 163 लागू रहेगी। मूल्यांकन केन्द्रों पर शांति वातावरण बनाए रखने के लिए सभी केन्द्रों पर दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है। इन केन्द्रों पर होगी कॉपियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.