लोहरदगा, जून 1 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा में बारहवीं कामर्स के परीक्षा परिणाम में भी छात्राएं छात्रों पर भारी पड़ी हैं। शीर्ष दस में नौ स्थानों पर बेटियों ने झंडा गाड़ा है। प्लस टू चुन्नीलाल हाई स्कूल लोहरदगा की करुणा निधि राम 448 अंक लाकर जिला टॉपर बनीं। दूसरे स्थान पर केजीबीवी सेन्हा की छात्रा आंचल कुमारी को 443 अंक मिले। तीसरे स्थान पर ईमा इंटर कालेज लोहरदगा की जारा महविश को 426 अंक मिले। चौथे स्थान पर केजीबीवी सेन्हा की छात्रा रिया कुमारी को 422 अंक मिले। पांचवें स्थान पर केजीबीवी सेन्हा की छात्रा काजल कुमारी और रोशनी खातून संयुक्त रूप से रहीं। उन्हें 421 अंक हासिल हुए। छठे स्थान पर केजीवीबी सेन्हा की छात्रा राजप्रिया कुमारी और शिल्पा कुजूर संयुक्त रूप से रहीं। उन्हें 420 अंक मिले। सातवें स्थान पर केजीबीवी सेन्हा की छात्रा ललिता क...