रांची, मई 13 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के अंगीभूत कॉलेजों की इंटर इकाई में कार्यरत अनुबंध कर्मियों ने अपने समायोजन को लेकर मंगलवार को कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा से वार्ता की। कॉलेजों में इंटर की पढ़ाई बंद होने के बाद इन अनुबंध कर्मियों की सेवा समाप्त कर दी गई है। वार्ता में कुलपति ने कहा कि अंगीभूत कर्मियों के समायोजन की संभावनाओं पर विचार किया जाएगा। इस संबंध में रांची विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग को बीते 7 मई को पत्र भेजा जा चुका है, जिसमें यह बताया गया है इन अनुबंध कर्मियों की नियुक्ति में विश्वविद्यालय की कोई भूमिका नहीं है। साथ ही, इनकी नियुक्ति विधिसम्मत भी नहीं है। ये नियुक्तियां संबंधित कॉलेजों के प्राचार्यों की ओर से की गई थीं। हालांकि, विश्वविद्यालय ने अपने पत्र में कहा है कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.