वाराणसी, जनवरी 5 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान काशी हिंदू विश्वविद्यालय के छात्रों ने आईआईटी हैदराबाद में आयोजित प्रतिष्ठित इंटर-आईआईटी अंडरग्रेजुएट इनोवेशन मीट-2026 में प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर संस्थान का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। विजेता टीम में अर्क्य ज्योति घोष एवं सुप्रतीम महापात्रा शामिल हैं। टीम को उनके अभिनव प्रोजेक्ट 'हैंडहेल्ड माइक्रो-इमेजिंग डिवाइस' के लिए 5 लाख रुपये की नकद राशि एवं विजेता शील्ड प्रदान की गई। इन्होंने स्कूल ऑफ बायोकेमिकल इंजीनियरिंग के प्रो. प्रांजल चंद्रा के मार्गदर्शन में नवाचार विकसित किया। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न आईआईटी से सैकड़ों नवाचार प्रस्ताव प्राप्त हुए। मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद केवल 26 नवाचारों को आईआईटी हैदराबाद में लाइव डेमो...