मुंगेर, फरवरी 7 -- तारापुर,निज संवाददाता। आरएस. कॉलेज तारापुर में स्नातक सत्र 2023-27 की अंग्रेजी प्रतिष्ठा की छात्राएं मुस्कान एवं अशफिया निसार ने 16 जनवरी से 5 फरवरी तक पारामाउंट एकेडमी में 40 घंटे का प्रशिक्षण (इंटर्नशिप) सफलतापूर्वक पूर्ण किया। प्रशिक्षण संपन्न होने के बाद शुक्रवार को एकेडमी के प्राचार्य उमेश पाठक द्वारा दोनों छात्राओं को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। मौके पर मुस्कान ने कहा कि यह प्रशिक्षण उनके शैक्षणिक विकास के लिए अत्यंत उपयोगी रहा। यहां उन्हें विषयगत ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ। संवाद कौशल, समय प्रबंधन और आत्मविश्वास में वृद्धि हुई, जो आगे की पढ़ाई और करियर निर्माण में सहायक सिद्ध होगा। अशफिया निसार ने बताया कि इंटर्नशिप के दौरान मिले मार्गदर्शन से उनकी सीखने की क्षमता में सुधार हुआ। कक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.