मऊ, मार्च 18 -- पहसा (मऊ)। रतनपुरा रेलवे स्टेशन से 3.5 किलोमीटर पूरब गुलौरी रेलवे ट्रैक के पास सोमवार की सुबह रेलवे ट्रैक पार कर रहा बाइक सवार अचानक ट्रेन को आता देख बाइक छोड़कर फरार हो गया। इस दौरान छपरा से वाराणसी सिटी जाने वाली इंटरसिटी एक्प्रेस ट्रेन के इंजन में बाइक फंस गई। ट्रेन बाइक को घसीटती हुई 200 मीटर तक चली गई। इस बीच ट्रेन के ड्राइवर ने सूझबूझ का प्रयोग करते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रेलवे ट्रैक पर रोक दिया। तकनीशियनों की मदद से ट्रेन के इंजन में फंसी बाइक को अलग किया। ट्रेन आठ मिनट तक रेलवे ट्रैक पर रुकी रही। घटना के बाबत आरपीएफ बलिया में अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच किया जा रहा है। छपरा से वाराणसी सिटी जाने वाली इंटरसिटी एक्प्रेस ट्रेन सोमवार की सुबह लगभग 7.20 बजे छपरा से वाराणसी सिटी के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.