रांची, मई 31 -- पिपरवार, संवाददाता। इंटरमीडिएट जैक बोर्ड की परीक्षा में पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र के बचरा 10 2 हाई के कॉमर्स के छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इसमें शिवानी कुमारी 69.4% अंक प्राप्त कर कॉमर्स में स्कूल टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया। वहीं इशिका कुमारी और पुनम कुमारी 68.6% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से दूसरे स्थान और अजय कुमार 67% अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहा। बचरा हाई स्कूल के कॉमर्स के विद्यार्थियों के बेहतरीन प्रदर्शन करने पर स्कूल के प्रधानाचार्य महेंद्र पासवान, शिक्षक मनीष कुमार, बचरा दक्षिणी पंचायत की मुखिया रीना देवी ने सभी सफल छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.