भभुआ, फरवरी 2 -- पाठ्यक्रम आधारित रहे जीव विज्ञान के प्रश्न, कहा- हमने अच्छा किया (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। इंटरमीडिएट की सोमवार को आयोजित परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा के बाद बाहर निकले छात्र-छात्राओं ने प्रश्नपत्र को संतुलित और पाठ्यक्रम आधारित बताया। जीव विज्ञान विषय में न्यूक्लियोसोम, हर्शी-चेज प्रयोग, प्रकाश संश्लेषण तथा मानव विकास से जुड़े सवाल पूछे गए, जो सीधे सिलेबस से थे। अधिकांश विद्यार्थियों ने कहा कि तैयारी करने वाले छात्रों के लिए प्रश्न हल करना आसान रहा। परीक्षा केंद्र से बाहर निकल रहे छात्र-छात्राओं में उत्साह दिख रहा था। संदीप कुमार, प्रिंस यादव, आयुष कुमार, रौनक कुमार, अनुराग कुमार, आनंद कुमार और खुशी कुमारी ने बताया कि प्रश्नपत्र बहुत ही अच्छा और बढ़िया था। उन्होंने कहा कि हमने अपने हिसाब से अच्छा ...