बक्सर, फरवरी 7 -- फोटो- इंटरमीडिएट परीक्षा की दोनों पालियों में 274 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित बक्सर, हमारे संवाददाता। इंटरमीडिएट की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। सभी परीक्षा केंद्रों पर कदाचारमुक्त वातावरण में परीक्षा आयोजित संपन्न हुई। प्रथम पाली में रसायन शास्त्र विषय की परीक्षा हुई। जिसमें कुल 9,397 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 9,284 परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित हुए। जबकि 113 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस पाली में किसी भी परीक्षार्थी को निष्कासित नहीं किया गया। रसायन की परीक्षा में ऑर्गेनिक के सवालों ने छात्रों को खुब उलझाया। इन ऑर्गेनिक के न्यूमेरिकल में भी छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ा। द्वितीय पाली में अंग्रेजी विषय की परीक्षा संपन्न हुई। इस पाली में कुल 14,157 परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा निर...