देवरिया, फरवरी 21 -- देवरिया, निज संवाददाता। यूपी बोड परीक्षा के तीसरे दिन इण्टरमीडिएट के अंग्रेजी विषय के परीक्षा में 4303 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। जबकि 51003 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। वहीं हाईस्कूल में 53057 एवं इण्टर में 51227 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 4328 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। यह परीक्षा जिले के 174 केन्द्रों पर कड़ी निगरानी के बीच आयोजित हो रही है, परीक्षा की निगरानी जिले पर बने कंट्रोल रूम से लेकर लखनऊ तक की जा रही है। शुक्रवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल में सामाजिक विज्ञान एवं इण्टरमीडिएट में कृषि शस्य विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। जबकि इण्टरमीडिए के अंग्रेजी विषय की परीक्षा दूसरी पाली में हुई। केन्द्रों पर कड़ी चेकिंग के बाद परीक्षार्थियों को कक्षा में प्रवेश दिया गया। हाईस्कूल के सामाजिक विज्ञान विषय...