कौशाम्बी, मार्च 7 -- सख्ती के बीच गुरुवार को भी यूपी बोर्ड की इंटरमीडएट की परीक्षा जिले में सकुशल संपन्न हुई। 12 वीं के 1189 परीक्षार्थियों ने विभिन्न विषयों की परीक्षा छोड़ दी। किसी भी केंद्र से नकलची अथवा मुन्ना भाई के पकड़े जाने की खबर नहीं है। केंद्रों पर हाईस्कूल की परीक्षा थी ही नहीं। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 84 केंद्र बनाए गए हैं। गुरुवार को पहली पाली में इंटरमीडिएट की संगीत गायब विषय की परीक्षा थी। इसके लिए पंजीकृत 13 में से आठ परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे। पांच परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं, दूसरी पाली में इंटर की भौतिक विज्ञान, मनो विज्ञान व शिक्षा शास्त्र की परीक्षा आयोजित हुई। इन विषयों के लिए 16 हजार छह परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 14 हजार 822 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। 1184 ने परीक्षा छोड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.