किशनगंज, मार्च 8 -- किशनगंज। संवाददाता जिला मुख्यालय के दो केंद्रों में कड़ी सुरक्षा के बीच इंटरमीडिएट के उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य चल रहा है। गर्ल्स हाई स्कूल व इंटर हाई स्कूल में मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की मौजूदगी में इंटरमीडिएट के उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन का कार्य चल रहा है। 27 फरवरी से शुरू हुआ था मूल्यांकन का कार्य। शनिवार को मूल्यांकन कार्य सम्पन्न हो जाएगा। इस समयावधि में सभी उत्तरपुस्तिकाओं की जांच कर ऑनलाइन इंट्री की प्रक्रिया भी पूर्ण कर ली जाएगी। गर्ल्स हाई स्कूल मूल्यांकन केंद्र व इंटर हाई स्कूल में चल रहे मूल्यांकन कार्य के दौरान किसी भी बाहरी व्यक्ति व छात्र - छात्राओं का प्रवेश वर्जित है। केंद्र के अंदर मोबाइल ले जाया जाना पूरी तरह से वर्जित है। प्रतिनियुक्त कर्मियों को निर्धारित समय पर ही केंद्र पहुंचना है। सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.