आगरा, फरवरी 21 -- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटर मीडिएट इतिहास विषय की परीक्षा में भी 48 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। शनिवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल की गृह विज्ञान, इंटरमीडिएट की फल एवं खाद्य प्रसंस्करण, परिधान, रचना, साजसज्जा, रेडिया एवं रंगीन टेलीवीजन, ऑटो मोबाइल्स और हिंदी व अंग्रेजी टंकण विषय की परीक्षाएं आयोजित हुईं। शाम की पाली में इंटरमीडिएट की इतिहास विषय की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। शनिवार को डीआईओएस जगदीश प्रसाद शुक्ला ने बताया कि हाईस्कूल गृह विज्ञान विषय में 7364 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 477 छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी है। सुबह की पाली में आयोजित परीक्षा में 6887 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है। इतिहास विषय की परीक्षा में 897 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 48 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है। ...