छपरा, फरवरी 14 -- प्रतिभा, एकता और उत्कृष्टता की प्रेरक प्रस्तुति नयागांव। इंटरनेशनल स्कॉलर्स स्कूल में वार्षिक उत्सव 'स्पेक्ट्रा' का भव्य आयोजन किया गया। सेलिबेटिंग टेलेंट, यूनिटी एंड एक्सेलेंस थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक, बौद्धिक और खेल गतिविधियों के माध्यम से अपनी बहुमुखी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन एवं अतिथियों के सम्मान के साथ हुआ। इसके बाद आकर्षक उद्घाटन नृत्य ने वातावरण को उत्साह से भर दिया। समारोह का आयोजन विद्यालय की प्राचार्या बी. प्रियम के मार्गदर्शन तथा निदेशक मेधा की देखरेख में किया गया। मुख्य अतिथि अमनौर के विधायक कृष्ण कुमार मंटू रहे। विशिष्ट अतिथियों में विधान पार्षद अनामिका सिंह एवं प्राइवेट चिल्ड्रेन एसोसिएशन के चेयरमैन डी.के. सिंह की गरिमाम...