रांची, नवम्बर 30 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के रहने वाले प्रणव कुमार दत्ता से साइबर अपराधियों ने भारत और अफ्रीका के बीच एक दिवसीय इंटरनेशनल मैच का टिकट देने के नाम पर उनसे चार हजार रुपए की ठगी कर ली है। इस संबंध में प्रणव दत्ता ने साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। प्रणव ने पुलिस को बताया कि वह मैच का टिकट खरीदने के लिए जेएससीए स्टेडियम स्थित काउंटर में लाइन में लगे थे। लेकिन, उन्हें टिकट नहीं मिला। इसके बाद प्रणव मैच का टिकट तलाशने के लिए सोशल मीडिया में नंबर तलाशने लगे। इसी क्रम में एक व्यक्ति ने उन्हें फोन किया और कहा कि उसके पास टिकट है। पैसे अधिक लगेंगे। प्रणव से साइबर अपराधी ने चार हजार रुपए की डिमांड की तो उन्होंने ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिया। लेकिन, उन्हें टिकट नहीं मिला। फोन पर संपर्क किये और टिकट मांगे तो ठग ने उन...