गोरखपुर, जनवरी 28 -- गोरखपुर में पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने मिलकर नशे के एक बड़े कारोबार का पर्दाफाश किया है। सोमवार की सुबह गीडा इलाके के नौसढ़ के पास घेराबंदी करके पुलिस ने दो कारों को रोका और उसमें सवार छह तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से पुलिस को करीब 2.35 करोड़ रुपये की कीमत की हेरोइन और ओसियन ग्रीन नाम का खास तरह का गांजा मिला है। इसके अलावा पुलिस ने आठ मोबाइल फोन और एक लाख रुपये नकद भी बरामद किए हैं। ये तस्कर इन नशीले पदार्थों को छोटे-छोटे पैकेट बनाकर शहर और आसपास के इलाकों में बेचने की फिराक में थे। पुलिस ने पकड़े गए सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है और तस्करी में इस्तेमाल दोनों गाड़ियां भी जब्त कर ली हैं। बैंकॉक से जुड़ा है तस्करी का तार पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि इस पूरे गिरोह का सरगना सैम उर्फ विपु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.