रांची, जनवरी 8 -- रांची, वरीय संवाददाता। इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन 'ऑर्गेनिज्मल एंड एनवायरनमेंटल जीनोमिक्स' के तहत आयोजित पोस्टर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में मारवाड़ी कॉलेज के एमएससी बायोटेक के विद्यार्थी रजिक रहमानी ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर किया। रजिक ने अपना शोध कैसलपिनिया सप्पन (सप्पन लकड़ी) के अर्क का उपयोग कर एमएनओ 2 नैनोकणों के हरित संश्लेषण और टमाटर में होने वाले फ्यूसेरियम विल्ट रोग के खिलाफ एंटीफंगल प्रभावकारिता की इन-सिलिको भविष्यवाणी पर प्रस्तुत किया था। सम्मेलन का आयोजन बीआईटी मेसरा और ऑल इंडिया कांग्रेस ऑफ जेनेटिक्स एंड जीनोमिक्स के संयुक्त तत्वावधान में हुआ था। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने रजिक रहमानी को सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...