नई दिल्ली, मार्च 9 -- बिहार में साइबर ठग गिरोह चलाने वाले शातिर इंटरनेट पर नौकरी की वैकेंसी निकाल अन्य राज्यों के बेरोजगार युवाओं की भर्ती करते हैं। ट्रेनिंग देने के बाद मोटी कमाई का लालच देकर उन्हें साइबर ठगी के दलदल में धकेल दिया जाता है। साइबर ठगी के लिए वे युवाओं की टीम बनाकर काम करते हैं। गिरोह के सदस्यों को ठगी की राशि में मोटा कमीशन भी दिया जाता है। साइबर पुलिस ने हाल के दिनों में रामकृष्णा नगर, फुलवारी शरीफ, दीघा इलाके से तीन दर्जन से ज्यादा साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, बीते नौ महीने में साइबर पुलिस पटना से 68 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर चुकी है। गिरोह के सरगना नवादा, नालंदा और शेखपुरा के जबकि गिरोह के सदस्य कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, गुजरात और पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। यह भी पढ़ें- पुल निर्माण कंपनी सिंगला के ठि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.