धनबाद, मार्च 27 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल की पीजी बिल्डिंग में इंटरनेट सेवा खराब होने के कारण बुधवार को ओपीडी रजिस्ट्रेशन प्रभावित रहा। इस कारण मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी हुई। आक्रोशित लोगों ने हंगामा भी किया। पीजी ब्लॉक और मुख्य ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर पर हंगामा हुआ। अस्पताल कर्मियों ने समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। जानकारी के अनुसार बीते दो दिनों से पीजी बिल्डिंग में इंटरनेट सेवाएं बाधित हैं। रजिस्ट्रेशन कर्मी अपने मोबाइल के हॉटस्पॉट से कंप्यूटर कनेक्ट कर मरीजों का रजिस्ट्रेशन कर रहे थे। इंटरनेट की धीमी गति के कारण रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में देरी हो रही थी। मरीजों को लंबी कतार में इंतजार करना पड़ रहा था और वे रह रहकर आक्रोशित हो रहे थे। कर्मचारियों के मोबाइल का डाटा दोपहर बाद खत्म होने के कारण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.