धनबाद, अप्रैल 27 -- बाघमारा, प्रतिनिधि मधुबन पुलिस ने शुक्रवार की देर रात खरखरी के इंटक नेता शेख गुड्डू को आउटसोर्सिंग कंपनी से रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया। वहीं खरखरी गोलीकांड व हिंसक झड़प मामले के नामजद आरोपी सचिन ग्याली को भी सिनिडीह से गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में धनबाद जेल भेज दिया। बता दें कि शेख गुड्डू करीब एक माह पूर्व ही जेल से छूट कर बाहर आया था। उस पर गोलीबारी करने का आरोप था। उस वक्त पुलिस ने उसे बोकारो में छापेमारी कर गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को उसकी गिरफ्तारी हिलटॉप कंपनी से रंगदारी मांगने के आरोप में की गई है। गुड्डू पर कंपनी प्रबंधन से 5 लाख रुपए रंगदारी मांगने का आरोप है। पुलिस के अनुसार इस मामले में कंपनी प्रबंधन द्वारा शेख गुड्डू के खिलाफ मधुबन पुलिस को लि...