रामगढ़, जुलाई 16 -- मांडू, निज प्रतिनिधि। सीसीएल कुजू क्षेत्र के पुंडी परियोजना के परिसर में झारखंड - बिहार के पूर्व मंत्री सह इंटक नेता चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे के निधन पर मंगलवार को शोकसभा कार्यक्रम कर श्रद्धांजलि दी गई। दिवंगत ददई दुबे के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद करते हुए दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया गया। यहां मुख्य रूप से मौजूद राकोमसं के क्षेत्रीय सचिव हाजी मो अत्ताउल्हा ने कहा कि ददई दुबे कोयला मजदूरों के लिए धरोहर के रूप में थे। उन्होंने अपने यूनियन के साथ-साथ अन्य राजनीतिक दल व यूनियन के कोयला मजदूरों के समस्याओं का निदान चंद समय में कर दिया करते थे। कहा स्व. दुबे की कमी कोयला जगत को हमेशा खलेगी। यह मजदूरों के लिए अपूरणीय क्षति है। जिसकी भरपाई किसी भी कीमत पर संभव नहीं है। शोक सभा मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.