बस्ती, जनवरी 16 -- बस्ती, निज संवाददाता। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज के ओपेक अस्पताल कैली में एंटीबायोटिक इंजेक्शन लगने से मासूम की मौत के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। गुरुवार को प्रकरण में सीएमएस द्वारा जारी किए गए नोटिस के बाद बाल रोग विभाग में अफरा-तफरी का माहौल रहा। सीएमएस डॉ. समीर श्रीवास्तव ने कहा कि इंजेक्शन लगने के बाद मासूम की मौत और अन्य बच्चों की स्थिति बिगड़ने के मामले में संबंधित स्टाफ से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जांच में लापरवाही की पुष्टि होने पर दोषियों के विरुद्ध कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के मुताबिक शुरुआती जांच में यह बात पुख्ता हो रही है कि मासूम को इंजेक्शन देने में तय मानकों की अनदेखी की गई। जिस इंजेक्शन को ड्रिप के जरिए धीमी गति से दिया जाना था, उसे सीधे मांस में लगाने की 'तकनीकी चूक' ही मासूम की मौत का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.